समस्तीपुर जिला का मैट्रिक टॉपर बना अभिषेक सुमन
#अभिषेक सुमन आई एस बन देश की सेवा करना चाहता है ।

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के मानाराय टोल मैट्रिक परीक्षा में प्राप्तांक 433 के साथ बने जिला टॉपर अभिषेक सुमन आई एस बन देश की सेवा करना चाहता है।जब परीक्षा परिणाम आया तो प्रखंड के मानाराय टोल गांव स्थित अभिषेक सुमन के आवास पर बधाई देने वालों की भिड़े लगने लगी ।अभिषेक सुमन अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हैं। अभिषेक सुमन के पिता स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद अपना जीविका पालन के लिए खेती बाड़ी करना शुरू कर दिया।और कृषि को अपनी आजीविका बना लिया।पिता चंद्रमौली राय व गृहणी सविता कुमारी के पुत्र अभिषेक सुमन गांव स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही पहला से 10वीं तक की पढ़ाई की।अभिषेक सुमन बचपन से पढ़ने में बहुत तेज थे।उन्होंने अपनी सच्ची लगन और परिश्रम के बतौलत आज जिला टॉपर बनकर अपने जिले क्षेत्र का नाम रौशन किया है।




Recent Comments