अब हड़ताल पर नही जाएंगे कार्यपालक सहायक
संवाददाता-छपरा. अपने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 19 फरवरी से हड़ताल पर जाने वाले कार्यपालक सहायकों ने फिलहाल अपना इरादा बदल दिया है. वे अब हड़ताल पर नही जायेंगे. इस आशय की जानकारी बेएसा के सारण जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी. 

बैठक करते कार्यपालक सहायक (फ़ाइल फ़ोटो)


उन्होंने बताया कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के अपर निदेशक डॉ प्रतिमा वर्मा और संघ के प्रदेश अध्यक्ष के बीच वार्ता सफल होने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नही जाने का निर्णय लिया गया है. वार्ता में सभी मांगों यथा समायोजन, वेतन वृद्धि, सभी प्रकार के अवकाश व वार्षिक वेतन वृद्धि आदि के प्रस्तावों को आगामी मार्च के शासी परिषद की बैठक में पारित करा लेने का आश्वसन दिया गया. इसके उपरान्त आंदोलन को टाल देने की घोषणा की गयी. अब हम हड़ताल पर नही जायेंगे. श्री कुमार ने इसे सरकार पर जीत की संज्ञा दी और तमाम साथियों की एकजुटता और चट्टानी एकता का प्रतिफल बताया. उन्होंने वादाखिलाफी की दशा में सरकार के खिलाफ पुनः आंदोलन की चेतावनी भी दी. साथ ही सभी सहकर्मियों को एकता बनाये रखने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया.