समस्तीपुर:स्व्च्छाग्राही की टीम द्वारा बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में राजस्थान के वंशबारा जिले से आये स्व्च्छाग्राही की टीम द्वारा बीडीओ राजेश्वर राम की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मेहमान टीम के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार ने कहा कि खुले में शौच शौच से मुक्ति से ही हम स्वच्छ भारत की स्थापना कर सकते है । उक्त टीम आगामी 9 अप्रैल तक प्रखंड के हसनपुर सूरत , बहादुरपुर पटोरी , चकसलेम , शाहपुर उंडी , ईमनसराय एवं शिऊरा पंचायत के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए जागरूक करेंगे । तत्पश्चात उक्त सभी स्वच्छ्ग्राहीयो को आगामी 10 अप्रैल को पश्चिमी चम्पारण में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जायेगा ।
उक्त कार्यशाला के मौके पर मेहमान टीम में सरपंच फुलवती राणा , बहादुर सिंह , राकेश कुमार , पंकज कुमार नितेश द्विवेदी , स्थानीय सीडीपीओ मीरा कुमारी , प्रखंड समन्वयक हिमांशु कुमार , अशोक पासवान , आमोद चौधरी , अर्जुन राय , संतोष कुमार सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका , विकास मित्र एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे ।