दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत हरदिया गांव में शराब पीकर गलत नियत से घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में महिला ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में महिला ने
कहा है कि गांव के ही फागु राम शराब के नशे में उसके घर में गलत नियत से घुस गया। जब महिला चिल्लाने लगी तो उसकर साड़ी खींच दिया गया। जब बचाव में
महिला का भाई बादशाही राम वहां पहुंचा तो फागु राम का लड़का निरज कुमार जान मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। दबिला से महिला पर प्रहार
किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आवेदन में आरोप है कि उसके अलमीरा से 20 हजार रूपया भी निकाल लिया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।