सारण :स्वच्छ वातावरण हमें शांति, समृद्धि के साथ – साथ रोगमुक्त बनाता है – डीएम
अमनौर /सारण 
स्वच्छता सबके लिए अति आवश्यक है. स्वच्छ वातावरण हमें शांति, समृद्धि के साथ – साथ रोगमुक्त बनाता है. उक्त बातें डीएम, सारण हरिहर प्रसाद ने चम्पारण सत्याग्रह के विशेष अभियान के तहत प्रखंड के अमनौर अगुआन गांव शिक्षक नवीन पुरी के अवासीय परिसर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने शौचालय निर्माण के महत्व तथा सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान की जानकारी लोगों से साझा किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बीना विकास संभव नहीं है. डीएम हरिहर प्रसाद ने आगे कहा कि जिस पंचायत में 75%शौचालय का निर्माण होता है उसे ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा. वहीं अमनौर हरनारायण पंचायत को दस दिनों के अंदर यह लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. उक्त मौके पर मुख्य रूप डीडीसी रौशन कुशवाहा, डीआरडीए के निर्देशक सुनील कुमार पांडेय, अमनौर बीडीओ वैभव कुमार बीसीओ चन्द्रमनी कुमारी, सहित राजस्थान से आये प्रशिक्षित स्वच्छताग्रहियों ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जानकारी उपलब्ध करायी. वहीं दूसरी ओर स्वच्छताग्रहियों द्वारा कई पंचायतों का भ्रमण कर लोगो से खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता के लिएशौचालय निर्माण में अहम भूमिका निभाने की बात कही.




Recent Comments