बेतिया – साठी:– पांडे समाज ने लिया दहेज़ एवं बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प

न्यूज़ इनपुट शमीम कमर रेयाज़ी साठी प.चंपारण बिहार:–
आज साठी मुसहरी पांडे टोली में एक बहुत बड़ा पांडे समाज का आयोजन हुआ जिस में बिहार से लेकर उत्तर परदेश तक के गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया । इस आयोजन का उद्देश्य पांडे समाज से दहेज़ एवं बाल विवाह मुक्ति का संकल्प लिया गया साथ ही शिक्षा पे ज़ोर दिया गया.
वक्ताओं में सब से पहले मंच की अध्यक्ष्ता कर रहे श्री शैलेश उपाध्याय नेपाली बाबा ने कहा की आज से पहले भी जो विवाह दहेज़ के साथ तै हुवा है उसे दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत के माध्यम से दहेज़मुक्त किया जाये और सारे पांडा समाज से दहेज एवं बाल विवाह मुक्त होने का संकल्प हज़ारों लोगों की उपस्तिथि में लिया गया ,लोगों ने स्वयं मंच पे आकर बिना दहेज़ अपने बच्चों का विवाह करने का शपथ लिया और हज़ारों की संख्या में उपस्तिथ व्यक्तियगण इस का गवाह बने. इस सफल प्रयास को देख क्षेत्र के लोगों ने वधाई दी.
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश से आमन्त्रित अतिथियों में श्री मुरारी पांडे ,दामोदर पांडे, चंपारण से शमीम कमर रेयाज़ी ,उमेश पांडे ,चन्द्रभान पांडे ,बिजली पांडे ने भी संबोधित किया श्री शत्रुवर्धन मोछु बाबा ने कहा की हमारा प्रयास केवल साठी क्षेत्र के पांडे समाज को इस अभियान से जोड़ना नहीं है बल्कि जहाँ से जहाँ तक होसकेगा यह अभियान चलेगा और इस आयोजन के आयोजक श्री धर्मेन्द्र पांडे एवं दीपक पांडे को बधाई दी ।
इस आयोजन को सफल बनाने में राकेश पांडे,चन्देश्वर पांडे,शैलेन्द्र उपाध्याय ,गोबिंद पांडे,राहुल बाबा ,अखिलेश पांडे,उमेश पांडे ,मनोहर पांडे एवँम सारा पांडा समाज के साथ समाजसेवी मो.शहाबुद्दीन मुख्य तौर पर रहे ।




Recent Comments