सारण डीएम के पहल पर दुमदुमा शिवमंदिर में बिना दहेज हुआ शादी
—————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
—————-

मशरक
सारण डीएम के बहरौली में कार्यक्रम करने के तीन दिन बाद ही मशरक के दुमदुमा शिवमंदिर में दहेज ना लेंगे ना देंगे नारे के साथ ही भगवान शिव को साक्षी मान आदर्श विवाह हुआ। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के संजय प्रसाद के पुत्री निशा कुमारी19 का विवाह गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर थाने के बनकटी गाव निवासी रघुबीर प्रसाद के पुत्र रामू कुमार22 के साथ वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ हुआ। बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह, प्रखंड जदयू के अध्यक्ष रामाधार सिंह, सरपंच डाॅ0 फुलेश्वर प्रसाद यादव, उदय सिंह सहित कई गणमान्य लोगों के अलावे काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में दुमदुमा शिवमंदिर मे यह आदर्श विवाह हुआ। मंदिर में बिना दहेज के हो रहे शादी की सूचना पर जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी वही मुखिया अजीत ने मौके पर बैंड बाजा भी बजवाया। वही लड़की के मामा गौरा गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि इस शादी ब्याह में उसने अहम भुमिका निभाया है। बनकटी के रघुबीर प्रसाद के पुत्र रामु कुमार को अगले शाल शादी में दो लाख रूपये नगद तथा एक बाइक दहेज मे मिल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार दहेज विरोधी कानून को लागू किया तो उससे प्रभावित हो लड़का पक्ष भी जो हमारे रिस्तेदार है ने भी बिना दहेज के शादी करने पर राजी हो गए। और मात्र तीन दिनो के अंदर ही बिना दहेज के यह शादी हो गया।




Recent Comments