पीयूष आनंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगरा-गौरा रोड मेंं सिसवा नहर के पास रोड जाम

मढ़ौरा(सारण) : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नें पीयूष आनंद की हत्या से मर्माहत होकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय प्रखंड के सिसवा नहर के पास मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर दिया.मंगलवार को बजरंग दल के दर्जनों लोगों नें मुख्य मार्ग पर धरना व प्रदर्शन कर शांतिपूर्ण ढंग से आवागमन बाधित कर दिया.जिससे की नगरा-गौरा मार्ग पर यात्रा कर रहे यात्रियों व वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ी.दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाईनें लग गयीं.

रोड जाम की सूचना पर गौरा ओपी की पुलिस नें प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करने के लिये प्रयासरत थे.

मालूम हो क़ी सोमवार क़ी रात सदर अस्पताल की कर्मचारी के गड़खा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के संबंध मेंं मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी-रायपुरा बाईपास रोड में अलोनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद अफरा तफरी मच गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल ले गई।पुलिस मृतक की पहचान नही कर पाई थी।
जानकारों के अनुसार मृतक छपरा निवासी बीजेपी नेता सह अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद का पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई।