
राष्ट्रपति से भिखारी ठाकुर मंडली के रामचंद्र मांझी को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
छपरा : बुधवार को नई दिल्ली में सारण जिले के रामचन्द्र मांझी को राष्ट्रपति से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 मिला.राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद द्वारा रामचंद्र मांझी को विहार में लोक नाटक के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए प्रदान किया गया.सारण जिले के खैरा के समीप पुजारपूर् गांव निवासी श्री मांझी युवा कलाकरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये.
ロ लौंडा नाच के लिए जाने जाते हैं
भिखारी ठाकुर मंडली में दस वर्ष की उम्र से ही लौंडा नाच के साथ विभिन्न नाटको के मंचन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं.श्री मांझी की बिदेशिया , बेटी बेचवा , गोबर खीचोर आदि नाटकों में सराहनीय भूमिका थी.




Recent Comments