
विभूतिपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न।
रिपोर्ट:केशव बाबू
रोसड़ा(समस्तीपुर)भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मण्डल शक्ति केंद्र प्रभारियों,सह प्रभारियों,शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह प्रमुख सहित बरिष्ट कार्यकर्ताओ की बैठक रोसड़ा स्थित होटल अतिथि सभागार में मंडल अध्यक्ष नुनू प्रसाद झा के अध्यक्षता में सम्पन हुई।बैठक में आगामी 9 फ़रवरी को दलसिंग्सराय में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के संबंध में तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।इस कार्यक्रम में बूथ समिति तक के कार्यकर्ता को ले जाने पर बिचार हुआ इसकी तैयारी के निमित संयोजक के रूप में भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार राय एवं बैजू दिवाकर को मनोनीत किया गया है बैठक में दिनेश कुमार झा ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का आवाह्नन करते हुए राजनाथ जी के कार्यक्रम में शतप्रतिशत शक्तिकेन्द्र प्रभारी,प्रमुख,सह प्रमुख कार्यकर्ता के पहुचने पर बल दिया।बैठक में विधानसभा प्रभारी बीरेंद्र पासवान,विस्तारक उज्वल कुमार झा ,शिवाजीनगर मंडल प्रभारी डॉ बिमलेश कुमार चौधरी, रोसड़ा प्रभारी जयशंकर प्रसाद सिंह ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला समिति अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य आफताब आलम,भज्यूमो ,महामंत्री रणधीर कुमार सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम गुप्ता,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कुमार सुमन सहित संजीव कुमार राय,बिनोद कुमार सिंह, संजय पौद्दार, सत्रुधन साह, मोहम्मद बसीम,नमित कुमार चौधरी, सरोज कुमार झा (पप्पू),नंद किशोर सिह, सुरेश महतो,कन्हैया चौधरी,लाला भाई पटेल,सुभाष शर्मा,नवनिष कुमार झा,अमित साह, मनोज महतो,रविश कुमार ठाकुर,पतित पावन झा,संतोष कुमार सिंह, रोसन कर्ण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।




Recent Comments