समस्तीपुर:जल चढ़ाने आये युवक का दोनों पैर कटा

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विद्यापतिनगर:
विद्यापतिनगर स्थित विद्यापति धाम में बीती रात जल चढ़ाने आये युवक का ट्रेन से दोनों पैर कट कर अलग हो गया।मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवारी कों वसुदेवपुर चंदेल गाँव के थाना महनार निवासी बीसवेस्वर राउत के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राउत जल चढ़ाने विद्यापति धाम आये थे।सुबह मंदिर के पास स्थित रेल पटरी पर बैठ कर खैनी खा रहा था ल।उसी क्रम में अज्ञात ट्रेन से उसका दोनों पैर कट कर अलग हो गया।आस पास के लोगों ने देखा तो पास के मिर्जापुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।वहा से दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।और यहाँ इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया ।




Recent Comments