
सोनपुर। राहर दियारा चौक स्थित दुखहरणी माता मंदिर परिसर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमोद गोप ने की, जबकि संचालन डॉ. अवधेश कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अमोद गोप ने कहा कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में कई नई और आकर्षक झांकियां शामिल की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक दर्शन होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे शोभायात्रा दुखहरणी माता मंदिर, राहर दियारा से प्रारंभ होकर राधा-कृष्ण मंदिर, पहाड़ीचक, शाहपुर, भरपुरा, लालू यादव चौक, गोला बाजार, रजिस्ट्री बाजार होते हुए हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का समापन होगा।
बैठक में गौरव कुमार, राजीव कुमार, निखिल कुमार, निलेश कुमार, अरुण राय, रूपेश यादव, अभिषेक कुमार, राजवीर कुमार, राकेश कुमार, मंटू कुमार, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, अभिषेक यादव, अविनाश कुमार सहित आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।




Recent Comments