पटना, शनिवार (17,04,21)। जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना आज बापू सभागार ज्ञान भवन के सामने 4 नंबर गेट से आरंभ गांधी मैदान के सभी गेट लेकर पुण्य गोलार्ध सभी गेट गांधी मैदान लगभग 250 लोगों को असहाय निर्धन घर से बेघर हुए रोड पर जीवन यापन कर रहे लाचार रिक्शा वाले ठेला वाले जरूरतमंद लोगों को दाल भरी पूरी केला की सब्जी और मीठी चटनी रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा घूम घूम कर खिलाया गया आज लॉक डाउन होने के कारण बहुत सारी दुकानें बंद हो गई थी इसलिए बहुत असहाय लोग खाने के लिए रोड पर भटक रहे थे। रोटी बैंक के संचालक “युवा समाजसेवी (सन ऑफ गोस्वामी योगीराज आर्यन गिरि )ने कहा लॉकडाउन स्थिति को देखते हुए “स्थिति भयावह है लेकिन नियंत्रण में है । सभी खाना लेने वाले मास्क पहनकर ही खाना ले
“अमीरी की चाह कोठी तक!!
“गरीबी की चाह रोटी तक.!!
सेवा ही धर्म है।
।।जय मानव जय भारत।।
जब तक शरीर में सांस रहेगी तब तक जरूरतमंदों को सेवा करता रहूंगा।
वही आज की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमांडेंट अभिषेक वर्मा ने कहा इस लॉकडाउन में भी रोटी बैंक एवं योगी जी के सक्रिय सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवा पहुंचा रहे हैं इससे बड़ा पुण्य और धर्म के कार्य और क्या हो सकता है।। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पंचम कुमार जी थे इस मौके पर कार्यक्रम की सक्रिय कार्यकर्ता एवं मानवाधिकार पदाधिकारी सुनील यादव, जितेंद्र कुमार, रुपेश रंजन, सचिन कुमार साह, आशीष कुमार, प्रकाश प्रकाश कुमार, मोहित कुमार यह सभी युवा विद्यार्थी सेवा में मौजूद थे।