समस्तीपुर:मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का किया गया शिलान्यास

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के चोरा टभका पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का शिलान्यास मुखिया सुलेखा कुमारी व वार्ड सदस्य के द्वारा भूमि पूजन करके किया गया।शिलान्यास के तदोपरांत मुखिया ने संबोधन करते हुए जनता के निगरानी में बेहतर ढंग से काम कराने की अपील की।मौके पर वार्ड सदस्य रानी देवी, इंदु देवी, महादेवी देवी,माकपा नेता महेश कुमार,विजय सिंह,धर्मेंद्र कुमार, रंधीर राम,मंतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।