मढ़ौरा-खैरा सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए पटना से पहुँची टीम , ग्रामीणों की शिक़ायत पर सांसद रूडी ने किया था जांच की मांग

मढ़ौरा (सारण) : हाल ही में निर्मित मढ़ौरा खैरा पथ जर्जर होने की शिक़ायत मिलने पर जांच टीम सोमवार कों मढ़ौरा पहुची । जांच टीम ने मढ़ौरा बाजार से जांच शुरू की औऱ रोड कों ड्रिल कर मैटेरियल लिया। जांच टीम से ग्रामीणों कों उम्मीद है की गुणवत्ता खराब वाली जगहों से भी जांच कर मैटेरियल लिए जाएंगे । ज्ञात हो कों जांच टीम के आने की खबर शुक्रवार कों ही थी , लेकिन जांच टीम शुक्रवार कों नहीं आ पायी थी । इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म था की संवेदक इसी बीच ज्यादा खराब जगहो की सड़कों के मरम्मत करा लेने के उदेश्य से जांच टीम नहीं पहुची है। वहीं सोमवार कों जांच टीम जब दुरुस्त जगहों से नमूना लेना शुरू किया तो आम लोग इसे संवेदक के प्रति सहानुभुति के रूप में देख रहे है। मालूम हो कों ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से मढ़ौरा-खैरा पथ के बनने के साथ ही जर्जर हो जाने की शिक़ायत की थी । जिसको लेकर सांसद रूडी ने पथ निर्मान के सचिव कों पत्र लिख मामले की जांच की मांग किया था ।




Recent Comments