समस्तीपुर:बैलगाड़ी व बाइक में आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा
रोसड़ा हथौड़ी 10 नंबर रोड में एरौत कब्रिस्तान के निकट बाइक व बैलगाड़ी के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई. वही सवार व्यक्ति गंभीर तरीके से जख्मी हो गया।इस हादसे में मरने वाला बाइक चालक थाना क्षेत्र के कलवारा गांव निवासी सोनेलाल महतो का पुत्र गोविंद कुमार (25बर्ष)व जख्मी हुआ सवार कलवारा गांव के ही रोहिणी महतो का पुत्र रामानंद महतो(50बर्ष) बताया गया है। जब बाइक सवार हथौड़ी से वापस अपने घर कलवारा जा रहा था।उसी समय एरौत कब्रिस्तान के निकट किसानों द्वारा फसल थ्रेसिंग कराए जाने से सड़क पर धूल का धुंध पसरा हुआ था। मौके से गुजर रहा बाइक सवार रोसड़ा के तरफ से आ रही बैलगाड़ी में सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर की आवाज सुन मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर तरीके से जख्मी चालक व बाइक सवार को स्थानीय डाक्टर के पास इलाज के लिए ले गए।परंतु डॉक्टर के यहां पहुंचने से पहले ही बाइक चालक गोविंद कुमार की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी है। थाने पर मृतक के परिजनों की भीड़ जुटी हुई है