समस्तीपुर:शिविर लगाकर कन्या योजना की राशि वितरित

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर:
खानपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में, सहायक समाहर्त्ता अंशुल कुमार, बीडीओ प्रिया कुमारी,प्रमुख अर्चना देवी,उप प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष अमल भारती,ने संयूक्त रुप से लाभुकों को चेक दिया।मौके पर बछौली पंचायत के 73, भोरेजयराम पंचायत के 60 पुरुषोतम्पुर अन्नू पंचायत के 71 ,सिबैसिंगपुर पंचायत के 130,नथुद्वार पंचायत के 46 सहित 304 लाभुकों के बीच 19 लाख रुपये का चेक के द्वारा कन्या विवाह के प्रत्येक लाभुकों को पाँच पाँच हजार रूपये का चेक दिया गया।
बताना यह है की बिगत करीब चार पाँच वर्षो से कन्या विवाह योजना के प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर पाँच हजार के लिए चक्कर काट रही थी।गुरुवार को जैसे ही शिविर में चेक बितरण की खबर मिली की सभी लाभुक प्रखंड कार्यालय पर भीड़ लगा दी।लाभुकों को चेक मिलते ही ख़ुशी खुशयाली छा गयी।मौके पर मुखिया सूरज नायक,अनीता देवी,शुभद्रा देवी,मो.महबूब आलम दीपक झा,पंचायत समिति सदस्य अर्चना देवी,इंदल कुमार राय,भुनेश्वर चौधरी,विनोद शर्मा,रंजीत राम,मेम देवी,राम नरेश सिंह, नरेश प्रसाद,रंजू देवी, सिन्धु देवी,सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार झा,राम बली चौधरी सहित दर्जनों मौजूद थे।