
संत रविदास एवं डॉ. अंबेडकर के बताये मार्गो पर चलने का लिया संकल्प
ロ कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज को तोड़ रहे है, ऐसे लोगों से रहे सर्तक
गड़खा(सारण)संत शिरोमणि रविदास जीकी 642 जंयती प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत भवन पर डॉ. बीआर अंबेडकर युवा शक्ति परिषद के तत्वाधान में समाजिक कार्यकर्ता ललन राम की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास एवं बाबा साहब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमनअर्पित किया गया। वहीं लोकगायक अरुण अलबेला ने संस्कृतिकार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रमको संबोधित करते हुए गडखा विधायक सह पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि अपने समाज के महापुरूषो के बताये मार्गो पर चलने से ही समाज में भाईचारा एवं समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ हित के लिए समाज में मतभेंद पैदा कर रहे है। देश व समाज में फुट डालकर शासन करने की नीति अपना रहे है। ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। राम मंदिर के नाम पर लोगों को मुर्ख बनाया जा रहा है। संविधान में छेड़छाड कर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने संविधान के विपरीत स्वर्णो को दस फिसद आरक्षण दिया। जो कहीं से न्याय संगत नहीं है। अब हमें आबादी के अनुसार आरक्षण की मांग करनी होगी। उन्होंने काश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को नमन कर श्रधांजली दिया। कहा कि पुरे देश में चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा होनी चाहिए कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी आतंकी देश में कैसे घुस गये। देश के गरीब कमजोर वर्ग के बेटा ही फौज में जाते है। इसके देश को ठोस कदम उठाना चाहिए। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के रजिस्टार डाॅ केदार नाथ ने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोड़ दिया। कहा कि शिक्षा से समाज का विकास संभव है। जिला परिषद के अभियंता ई. डीएन दत्ता ने कहा कि संत ने समाज में फैले भेदभाव भक्ति के माध्यम से मिटानेका कार्य किया। समाज सेपाखंडवाद अंधविश्वास को मिटानेके लिए आजीवन प्रयास करते रहे।आज जरूरत संत रविदास के बताएमार्गों पर चलने की है। ताकि समाजमें व्याप्त पाखंड को मिटाया जासके। अनुसूचित जाति जनजातिकर्मचारी कल्याण संघ जिलासचिव श्री भगवान राम ने कहा किआज के युवाओं को अपने पुरखों सेसीख लेकर माता पिता को देवता केसमान आदर करें। अधिवक्तारामराज राम विजय कुमार प्रसाद नेरविदास की जीवनी पर विस्तार सेचर्चा किया। कहा कि शिक्षा एवं कर्म से समाज में समरता कायम किया जा सकता है। ईमानदारी पूर्वक कार्य करने से ही सफलता मिलती है। आगत अतिथियों कास्वागत मुखिया गुड़िया देवी औरसरपंच पारस राय ने की। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में शिवनाथ राम, सुनिल सिन्धु, सरपंच पारसराय, किशोर राम, बीडीसी दीनदयाल राम, मुखिया संघ केअध्यक्ष दिनेश राय राजद प्रखंडअध्यक्ष डॉ सुरेंद्र यादव ,बच्चा प्रसादबीरू, कृष्णा सिंह सहित दर्जनोंलोगों ने कार्यक्रम को संबोधितकिया। मंच संचालन पत्रकारनागमणि प्रसाद और धन्यवादज्ञापन दीनदयाल राम ने किया।भीम राम, शर्मा राम, रमेश कुमार, संतोष कुमार, सुबोध कुमार, सुरेंद्रराम नितीश कुमार शंकर कुमार रामआशुतोष कुमार सहित सैकड़ों लोगउपस्थित थे।




Recent Comments