समस्तीपुर:देवघर से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो औऱ ट्रक की टक्कर मे दो की मौत

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली एनएच 28 पर एक बोलेरो औऱ ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयीं । जिसमें बोलेरो सवार दो लोगों की मौत औऱ बोलेरो पर सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बतायें जा रहे है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक व जख्मी मधुबनी जिले के लोहट चीनी मिल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार देवघर से पूजा कर सभी मधुबनी लौट रहे थे। इसी दौरान रुपौनी में एनएच पर ट्रक औऱ बोलेरो मे में सोमवार की रात जोरदार टक्कर हो गयीं । पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कर मामले की जांच में जुट गई है।