समस्तीपुर:खेत में मिली युवती की लाश, सनसनी
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर :मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एक चौर में इकरी के खेत में एक युवती की शव मिली।युवती की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोग खेत पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने भी शव को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवती की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र की बतायी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी के यहां पिछले एक सप्ताह से रह रही थी।