समस्तीपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर क्रिकेट मैच का आयोजन
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय राघोपुर के प्रांगण में क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुरारी झा, महामंत्री दीपक झा ने संयुक्त रूप से किया। मैच विभूतिपुर विधानसभा अंतर्गत राघोपुर और बम्बइया हरलाल के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया। मैच में राघोपुर की की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का लक्ष्य दिया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 138 रन बनाकर बम्बइया हरलाल की टीम ने मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बंटी कुमार को बनाया गया। बंटी ने शानदार पारी खेली। विजेता टीम को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, और सुरौली पंचायत के मुखिया सह भाजपा के पिछडा प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से कप दिया। वहीं उपविजेता टीम को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश यादव, महामंत्री दीपक झा ने संयुक्त रूप से कप देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मैच में एम्पायर की जिम्मेदारी उप मुखिया नरेंद्र राय और स्थानीय टुनटुन चौधरी ने संभाली। वहीं व्यवस्था देखने वालों में कमल क्लब के मंडल संयोजक छोटू कुमार,युवा मोर्चा के मंडल मंत्री मंडल लाल पासवान, रोशन मिश्रा, उपाध्यक्ष सुंदरम पराशर, केशव बाबू ,विकास कुमार, मंतोष कुमार, लाल बाबू राम, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भोलाराम आदि उपस्थित थे।





Recent Comments