मढ़ौरा के ओलहनपुर मे युवक का शव पेड़ से लटका मिला , सनसनी
मढ़ौरा (सारण) : शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव मे युवक का पेड़ से लटका शव को पुलिस ने बरामद किया.मृतक युवक ओलहनपुर गांव के टोले माधोपुर निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र पवन कुमार बताया जा रहा है.जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष होगी.पेशे से युवक ट्रैक्टर चालक था.घटना के सम्बंध मे बताया जा रहा है की मृतक युवक रात मे आर्केस्ट्रा देखने बगल के टोला मे गया हुआ था.घटना की जानकारी सुबह मे गांव से बाहर चंवर मे ग्रामीणों ने गया तो देखा की भूतवा बड़ के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है .तब खबर गांव मे आग की तरह फैल गई.ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुटी हुई है.




Recent Comments