
वैशाली : महनार महोत्सव की तैयारी बड़ी जोड़-शोर पर
महनार.आगामी 28-29 जनवरी को आयोजित महनार महोत्सव की तैयारी जोरो पर । ठंढ के बावजूद महोत्सव का जुनून महनार वासियों का सिर चढ़कर बोल रहा है। महनार एसडीओ मनोज प्रियदर्शी अहले सुबह से देर रात्रि तक जागकर पंडाल, गजेटियर, कलाकारों का चयन, अतिथियों को निमंत्रण आदि कार्यो को लेकर स्वं अपने अधिनस्त पदाधिकारी व महोत्सव स्थापना समिति के सदस्यों के साथ मंत्रणा कर अमली जामा पहनाने में लगे हैं।महोत्सव के मंच व पंडाल को भव्यता देने में कड़ी ठंढ के बावजूद दिन-रात जागकर भोला गुप्ता के नेतृत्व में मजदूर पंडाल निर्माण करने में लगे हैं। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करायी जा रही है।जिसका स्क्रिनिंग टेस्ट बीते दिनों अनुमण्डल के महनार, सहदेई व देसरी प्रखंडों के बीआरसी पर सम्पन्न हो चुका है।स्थानीय कलाकारों और दूसरे राज्यों के कलाकारों से महनार महोत्सव रूपी गुलदस्ता को एसडीओ प्रियदर्शी सजाने में पूरी ताकत झोंक रखे हैं।महोत्सव के अवसर पर दर्जनों स्टॉल व प्रदर्शनी भाग लेंगे जो कि महोत्सव को शोभा बढ़ाएंगे। बता दे की महनार महोत्सव कि शुरुआत 2007 में तत्कालीन एसडीओ मोहन प्रसाद, महनार महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह मौन, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, सचिव अश्विनी कुमार आलोक और कोषाध्यक्ष कृत्यानन्द सिंह सहित तमाम पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और महनार के आम लोगों के सहयोग से महनार महोत्सव की शुरुआत हुई थी जो अब सरकार के महोत्सव में शामिल होकर महनार महोत्सव अपनी भव्यता व ऊंचाई की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।




Recent Comments