समस्तीपुर:नेहरु युवा केन्द्र के तत्वाधान स्वच्छ भारत समर ईटर्नशिप के तहत पोखर व तालाब को स्वच्छ बनाने के लिये चलाया गया कार्यक्रम

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
खानपुर
खानपुर बछौली पंचायत में स्वच्छ भारत समर ईटर्नशिप कार्यक्रम के तहत पोखर व तालाब को स्वच्छ बनाने के लिये त्रिपुरारी कुमार झा के नेतृत्व में पोखर स्वच्छ रखने के लिए पोखर में जन्मे झार को काट कर हटाया गया। वही जल संचय के लिए लोगों को जागरुक किया गया। सरपंच रामचन्द्र महतो ने कहा की तालाब में पानी नही होने से पशु-पक्षी को प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ पानी नही मिल पाता है।वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र सहनी ने कहा की जल संचय जरुरी है, जल ही जीवन है। स्वच्छ भारत अभियान मे जल को स्वच्छ करना होना तभी स्वच्छ भारत की कल्पना की जा सकती है। त्रिपुरारी झा ने कहा की आज गंगा भी प्रदूषित हो गई है, नदी को स्वच्छ बनाना हम युवाओ का काम है। मौके पर रजनीश कुमार, मनीष कुमार, रीतेश कुमार आदि थे।तथा साथ ही नत्थूद्वार पंचायत भवन के सभागार मे नेहरु युवा केन्द्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे स्वच्छ भारत समर ईटर्नशिप कार्यक्रम के तहत स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया अध्यक्षता सरपंच उमा देवी ,न्याय सचिव शुशील राय ,जदयू के जिला महासचिव रामबहादूर महतो ,सरपंच रामचन्द्र महतो ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कार्यशाला का उध्घाटन किया। संचालन युवा समाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी कु० झा ने किया।मुख्यअतिथी जदयू के जिला महासचिव श्री रामबहादुर महतो ने कहा की स्वच्छता पर हर गाँव हर स्कुल मे कार्यशाला का आयोजक होना चाहिये।ताकि जनप्रतिनिधी भी स्वच्छा के प्रति स्वंय जागरुक हो ।और अपने पंचायत को भी जागरुक किया ।सरपंच उमा देवी ने संबंधित करते हुए कहे कि स्वच्छता मे भी ईश्वर का बास होता है। हम लोग आपने घर से ही स्वच्छता का सुरुवात करें।न्याय सचिव शुशील राय ने कहा की युवाओ व महिलाओ को आगे आना होगा।तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा।