समस्तीपुर:ट्रक की चपेट में आकर 65 वर्षीय साईकिल सवार की मौत

#न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय से गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 के पगड़ा पुल चौक के निकट आज शुक्रवार को दोपहर बाद एक ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखनी निवासी बाबूलाल महतों उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में की गई हैं। बताया गया हैं कि बाबूलाल महतों अपने गाँव से बाजार की ओर घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी बीच मुसरीघरारी की ओर जा रही एक बेतरतीब रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए एवं मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं सूचना मिलने के उपरांत पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। वहीं दुसरी और सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी।