भारत स्काउट और गाइड तथा यूथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित

छपरा : भारत स्काउट और गाइड सारण तथा यूथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक संघ भवन के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया । जिसमे डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप सारण के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भारत स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह तथा सहायक सचिव श्री उमाशंकर गिरी ने संयुक्त रूप से किया। सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्री सुरेश प्रशाद सिंह ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।कैडेट धीरज पांडे, आयुष कुमार, अमन सिंह,सुमित सिंह,प्रणव, दीपू ,अभिमन्यु, अनुप, रिंकू “बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले” “पनिया लाले लाले गोरी हमरो के चाही” होली गीत गाकर सभा में समा बांध दिया ।कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश तथा संयुक्त सचिव पुनीत जी ने अपना सभा में विचार रखा। सभा में अंबुज कुमार झा, जयप्रकाश ,विकास ,अंकित, मनीष कुमार ,प्रकाश श्रीवास्तव, आदि शामिल थे ।