बुनियादी विद्यालय गुदरी में किया गया वृक्षारोपण
छपरा : नगर निगम के बुनियादी स्कूल गुदरी में शनिवार को छपरा वन प्रमंडल के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया। छपरा वन विभाग के डीएफओ लक्षेन्द्र पंडित व स्कूल की एचएम गायत्री कुमारी ने एक- एक पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वन विभाग के अन्य पदाधिकारियों, स्कूल के टीचर व बच्चों ने मिलकर मौसमी फल- फूल के पौधा का रोपण किया। स्कूल कैम्पस में कुल 35 पौधे लगाए गये। 15 अगस्त 2019 तक स्कूल परिसर को ग्रीन स्कूल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

इस मौके पर रेंजर वीके दास, वनपाल उदय कुमार सिन्हा, वनरक्षी भरत सिंह, राजेश्वर प्रसाद वन उप परिसर पदाधिकारी, टीचर निर्मला सिंह, समीर कुमार, मनिंदर कुमार, कन्हैया शुक्ला, तरन्नुम, इंदू कुमारी आदि मौजूद थे।




Recent Comments