दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)- स्थानीय रसूलपुर गांव में लूटेरों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के घर को अपना निशाना बनाया और महिलाओं को चाकू का भय दिखाकर लाखों की संपति लूट ली. जानकारों की मानें तो स्वर्ण व्यवसायी लक्ष्मण सोनी के रसूलपुर गांव स्थित घर में देर संध्या दो की संख्या में लूटेरे मुख्य दरवाजे से प्रवेश कर घंटों महिलाओं को बंधक बनाकर चाकू के बल लूटपाट किया और पिछले दरवाजे से निकल भागे, इस दौरान लुटेरे घर की महिलाओं के गले व कान से ज्वेलरी लूटने के साथ हीं मोबाइल भी लेकर चंपत हो गए, इस संबंध में गृह स्वामी लक्ष्मण सोनी से मोबाईल पर संपर्क स्थापित नहीं हो पाया जिससे लूटी गयी संपति का स्पष्ट ब्यौरा मिल पाए,घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है,और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं.