सारण : नाविकों को दिया गया प्रक्षिक्षण 
परसा:-
नौका दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए नाविकों तथा नाव मालिकों की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को दिया गया। प्रखंड मुख्यालय सभागार परसा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ट्रेनर अशोक कुमार एवं सुग्रीव कुमार द्वारा बीस कि संख्या में उपस्थित नाविकों तथा नाव मालिकों को नौका दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताया गया। ट्रेनरों ने बताया कि नाव दुर्घटना रोकने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि तेज हवा, खराब मौसम एवं आंधी तुफान में नाव का संचालन न करें। जिस नाव पर 15 से 30 लोग बैठते हो तो उस नाव पर दो नाविक का होना जरूरी है तथा तीस से उपर बैठाने वाली नाव पर तीन नाविकों का होना अनिवार्य है। नाव पर किसी प्रकार की खतरनाक सामग्री, सांप आदि नहीं ढोया जाए जिससे अन्य यात्रियों को किसी तरह की खतरा हो। जिस नाव पर जानवर आदि चढ़ा हो तो उसपर आदमी को नहीं बैठाया जाए। रात्रि में नाव का परिचालन नहीं करें। नाव पर फस्टएड अग्नि शामन यंत्र लाईफ ब्याय लाइफ जैकेट एवं टार्च आदि आवश्यक समान रखें। आदि के अलावा ट्रेनरों द्वारा लोड लाईन मार्का के विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी रामभजन राम ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, पटना द्वारा जारी निर्देश के आलोक में नाविकों एवं नाव चालकों को नाव दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया गया।