समस्तीपुर:आग लगने से पांच घर जलकर राख
#न्यूज इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय
दलसिंहसराय प्रखण्ड अंतर्गत बम्बईया हड़लाल पंचायत के वार्ड चार में मंगलवार को दोपहर अचानक लगने से पाँच घर स्वाहा हो गया। इस अगलगी की घटना में गांव के रामा पासवान, मन्नू पासवान, पीतम्बर पासवान सहित पांच ग्रामीणों का छप्पर का घर, भुस्कार में रखे गए अपनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, खानेपीने के सामान समेत करीब पचास हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणो एवं अग्निशामक दस्ता के सहयोग से शीघ्र आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाते ही पुलिस एवं अंचल कर्मी मौके पर पहुँचकर अगलगी का जायजा लिया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रतिवेदन प्राप्त होने पर शीघ्र सहायता दी जाएगी।
वही दूसरी ओर अजनौल गांव के बांस बीट में अचानक आग लग जाने से आसपास के ग्रामीणों में भगदड़ मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से छह पम्प सेट चलाकर आग को समय रहते काबू पा लिया गया।हालांकि अग्निशामक दस्ता भी मौके पर पहुँची परन्तु घटनास्थल तक नहीं पहुँच सकी। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतों, सरपंच शम्भू कुमार चौधरी, बैधनाथ महतों, राजीव कुमार, अनिल कुमार, शिवजी महतों एवं अन्य ग्रामीण सक्रिय थे।