•मोतिहारी (पू.च.) बैरिया बंजरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर चाकू गोद कर तीन को किया जख्मी

•मोतिहारी (पू.च.) जिले के पीपरा थाना के बैरिया बंजरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर चाकू गोद कर तीन को जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कुसमी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि वह मंगलवार को घर पर थी उसी दौरान चंद्रिका ठाकुर, शंभू ठाकुर, राजवंशी ठाकुरी, प्रमोद ठाकूर, मुकेश ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर दरवाजे पर आकर गाली गलौज देने लगे। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें कुसमी देवी, सुनील ठाकुर व मुकेश ठाकुर जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।




Recent Comments