नीतीश सरकार के तानाशाही के खिलाफ एक दिवसीय अनशन 
———
महाराजगंज से विकास कु की रिपोर्ट 
———
महराजगंज (सीवान)
महाराजगंज अनुमण्डल कार्यालय परिसर में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता एक दिवसीय अनशन  किया। बिहार सरकार के तानाशाही रवैया अपनाने के खिलाफ एक दिन के भुख हडताल पर आज जिला अध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुप यादव के अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ता ओं ने अनशन पर बैठे।प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि नितीश  की सरकार तानाशाह की सरकार की तरह काम कर रही हैं।चम्पारण सत्याग्रह पर करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है, मगर जरूरत मंद लोगों की समस्या को दरकिनार कर दिया जाता हैं।आम आदमी की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार।श्री यादव ने कहा कि पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पुयादव को झूठे मुकदमे में सरकार फसा दी है। उनके उपर लगे मुकदमा को  सरकार जल्द वापस लेने चाहिये ।पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय रानीपुरी ने शिक्षा माफीयाओं पर सरकार कानुनी शिकंजा कसने मे शिथिलता अख्तियार कर रही हैं।वही सीवान छात्र जिला अध्यक्ष इमरान अहमद ने नितीश की नीति गडबडा गई है कि बाते कही।धरना प्रदर्शन में सामिल मों.फरहान, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजित सिंह, अशोक प्रसाद, साहेब हुसैन,राजू यादव,प्रभात कुमार, प्रमात्मा प्रसाद, मुकेश सिहं के आलावे पार्टी के अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।