रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया जज्बा, माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन की मेहनत रंग लाई
दैनिक खोज खबर, जलालपुर
जिले के दो बड़े सामाजिक संगठनों ने जलालपुर प्रखण्ड क्षेत्र में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर नया नजीर पेश किया है। सामाजिक संगठन माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन व फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जलालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान करने के लिए 150 से अधिक युवा पहुँचे थे। मगर पर्याप्त व्यवस्था नही होने के कारण 40 लोग ही रक्तदान कर सके।

माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन में नितांत जी ने कहा कि रक्तदान करना महान कार्य है, इसे युवाओं को नियमित अंतराल पर करना चाहिए। जीवन को बचाने में दान किये गए खून की एक एक बूंद बहुत ही कीमती है।

उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पुण्य के इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि जरूरत के समय पीडि़त की मदद की जा सके।

माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष शशि शेखर ने बताया कि पुरी टीम का प्रयास रंग लगाया शेष जो लोग रक्तदान नही कर सके वो अगले रक्तदान शिविर में रक्तदान करेंगे।
शशि शेखर ने रक्तदाताओं की सूची जारी की है जो इस प्रकार है :-
श्री अखिलेश्वर पासवान (प्रखंड प्रमुख जलालपुर )श्री राजेश कुमार मिश्रा (मुखिया )राजन कुमार तिवारी (बी .डी .सी )तृथराज शर्मा (पत्रकार -हिंदुस्तान )श्री राठौर नितांत कुमार सिंह (बंगरा )रौशन सिंह (बंगरा )राज तिवारी (संवरी )अमित प्रकाश सिंह (कोठियां )अभिषेक सिंह (चतरा )बजरंगी सिंह (बंगरा )रंजीत कुमार गुप्ता -नूरनगर ,राजकिशोर यादव -सुकसेना, मलय कुमार सिंह -कोठया ,मितेंद्र कुमार -बंगरा, हार्षित राठौर -बांगरा ,सनीश कुमार सिंह -उपप्रमुख जलालपुर, मुकेश पंडित -रुसी, अमृतेश कुमार सिंह -देवरिया ,उदय कुमार सिंह -संवरी ,मनोरंजन कुमार सिंह -सरेया, अतुल कुमार सिंह -बंगरा, अज़हर अंसारी -नूरनगर अतुल सिंह सेंगर -नूरनगर, मोनू सिंह -रूदलपुर ,सत्येद्र कुमार राय -मखनपुरा, विशाल मिश्रा -मिश्रवलिया, सोनू कुमार -सरयाँ पंकज कुमार पंडित -सरयाँ ,ऋषि राज -कोठयां, राहुल सिंह- नूरनगर, श्रीकांत सिंह -बहुआरा, मुनेश्वर यादव -चौखड़ा , राजीव यादव -गम्हरियाँ खुर्द, पवन कुमार सिंह -बंगरा, मनमोहन सिंह -सरयाँ ,अमित कुमार पंडित -सरयाँ, रवि किशन -मिश्रवलियाँ राठौर श्रीमान्त श्री -बंगरा एवं अभिजीत कुमार सिंह -नूरनगर.

शशि शेखर, नितान्त जी, माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन व फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्यों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।