सदस्यता अभियान के तहत पूर्व भाजपा विधायक ने दर्जनों गाँवो का भ्रमण कर लोगो को बनाया बीजेपी का सदस्य

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

सदस्यता अभियान के तहत पूर्व भाजपा विधायक जनक सिंह ने शुक्रवार को तरैया के दर्जनों गाँवो का भ्रमण कर लोगो को बीजेपी का सदस्य बनाया। जिसमे सिरमी,खराटी चैनपुर,पोखरेरा,गलिमापुर,शितलपट्टी, डुमरी,अंधरबाड़ी,आकुचक,शीतलपुर आदि गाँवो का भ्रमण कर ऑन लाइन मोबाईल से मिस्ड कॉल के द्वारा पूर्व विधायक ने लोगो को बीजेपी का सदस्य बनाया।पूर्व विधायक ने कहा कि लोगो का मानना है कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे पहले पीएम है।जो देश के लिए हर ढंग से सोच रहे है,आज देश समृद्ध बन रहा है,आर्थिक स्थिति प्रतिवर्ष सुधर रही है,विदेशों में देश का सम्मान बढ़ा है,आज हम चन्द्रायन पर पहुँच रहे है।आज देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है।इस चुनाव में बीजेपी को 02 करोड़ 17 लाख वोट मिले है।उतने लोगो को बीजेपी का सदस्य बनाना हमारा लक्ष्य है। प्रखण्ड में बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर लोगो को सदस्य बना रहे है।उक्त मौके पर सरपंच उपेन्द्र सिंह,रामाधार सिंह,योगेंद्र सिंह कुशवहा,गुडू कुशवाहा, गोपाल तिवारी,प्रेम नारायण साह, लालबाबू यादव व अन्य मौजूद थे।