चौकीदारों ने वेतनमान भुगतान को ले किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान:
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
लकड़ी नबीगंज ओपी के मुख्य गेट के सामने रविवार को आखिरकार
चौकीदारों का गुस्सा फूट पड़ा और चौकीदारों ने अपनी चार माह
का बकाया वेतन की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
चौकीदारों के प्रदर्शन की जानकारी होते हुए ओपी प्रभारी अरविंद
कुमार पासवान ने अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह एवं बीडीओ
मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी से वार्ता कर चुनाव ड्यूटी राशि की भुगतान एवं चार माह का बकाया वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। चौकीदार संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह और जिला उप सचिव विनोद सिंह ने कहा कि मई माह तक वेतनमान और चुनाव ड्यूटी कार्य की राशि भुगतान नहीं हुई तो हम लोग कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में
अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला उप सचिव विनोद सिंह,
संयोजक टुनटुन कुमार, उपाध्यक्ष अर्जुन मांझी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय,
सचिव शत्रुघ्न सिंह, उपसचिव विजय कुमार यादव,
महामंत्री नंदकिशोर यादव, अखिलेश कुमार, राजेश्वर पासवान,
जनार्दन यादव समेत लकड़ी नबीगंज एवं जामो थानाध्यक्ष के काफी
संख्या में चौकीदार शामिल थे।
—




Recent Comments