
बोलोरो पिक पर लोड 11ड्रम देशी शराब बरामद
मशरख (सारण) : मशरक पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग एसएच 90 पर बंगरा मठ गांव के पास से एक बोलेरो पिकअप पर लोड 11 प्लास्टिक के ड्रम में 2200 लीटर अवैध स्प्रिट दारू बरामद किया। पुलिस वाहन देख पिकअप चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुअनि म फारूक के नेतृत्व में निकाली गश्ती दल की पुलिस बल ने एक गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त की निशानदेही पर छापेमारी कर शराब बरामद किया।बृहस्पतिवार के देर शाम गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त अशोक साह की निशानदेही पर पुलिस को सफलता मिली।इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे डुमरसन फरदहिया के अशोक साह ,डुमरसन गांव निवासी मंतोष साह, बब्लू भगत, गुड्डू साह, पिकअप के मालिक और चालक को नामजद किए गये है ।




Recent Comments