चमकी बुखार को ले सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
#परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली, सिवान: प्रखंड क्षेत्र के तरीवनी गांंव स्थित मध्य विद्यालय परिसर मे वुधवार को खरवार जाति के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार खरवार के नेतृत्व लोगों ने चमकी बुखार को ले सरकार के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी किया गया। युवाओं द्वारा मुजफ्फरपुर मे चमकी बुखार से लगातार हो रही मौत पर सरकार द्वारा चिकित्सीय व्यवस्था मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से चमकी बुखार के रोकथाम करने के लिए बेहतर कदम उठाने की मांग किया गया। जिससे जानलेवा चमकी बुखार से मुक्ति मिल सके। प्रदर्शन मे प्रभाकर यादव, दीपक कुमार पांडेय, मंटू यादव, रितेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, विनोद, संजीत कुमार, लालू प्रजापति, अंगद यादव, राजू कुशवाहा, राजू गुप्ता सहित काफी संख्या मे युवा शामिल थे।




Recent Comments