
मढ़ौरा (सारण)। गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर पोखर के समीप गुरुवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और गौरा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर किए गए युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के खपसा गांव निवासी मोहन राय के 25 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल युवक उसका दोस्त है, जिसे मामूली चोटें आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी निजी काम से मढ़ौरा आए थे। देर शाम वे सलिमापुर के रास्ते बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलिमापुर पोखर के पास एक तीखा मोड़ पर अंधेरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।




Recent Comments