
सड़क सुरक्षा सप्ताह : सोनहो टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की दी गयीं जानकारियां
भेल्दी(सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर स्थित सोनहो टोल प्लाजा पर 30 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को सभी राहगीरों को नियमों की जानकारियां देकरजागरूक किया गया।मैनेजर शेखर कुमार सिंह ने राहगीरों को बताया कि बाइक से कहीं भी जाने से पहले हेमलेट जरूर पहने तथा चार पहिया वाहन नियंत्रण में चलाएं,सीट बेल्ट जरूर पहने,वाहन चलाते समय फोन पर बात ना करें क्योंकि आपके साथ आपके पूरा परिवार की भी जिंदगी जुड़ी हुई है। कहीं भी जाने से पहले सड़क नियमों का पालन करें।जिससे सभी सुरक्षित रह पाएंगे। 7 फरवरी के पटना के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की जाएगी,ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।मौके पर मनोज और शेखर कुमार सिंह चंदन कुमार प्रदीप त्यागी छोटू कुमार पंकज कुमार राहुल कुमार आदि ने सभी वाहन चालकों को रोककर ट्रैफिक नियमों को पालन करवाया।




Recent Comments