मशरक के दलित बस्ती में लगीं आग , सब स्वाहा
मशरक (सारण ) : छपरा जिला के मशरक थाना क्षेत्र में मशरक पूर्वी के दलित बस्ती ( मुसहर टोली) में आज रविवार की शाम 7 बजे लगीं आग से लाखों की संपति जलकर राख हो गयीं । अचानक लगी आग से गरीबों के तीन घर जलकर राख हो गये । आग उस वक्त लगीं जब सभी लोग बाहर बाजार में कमा कर वापस आ रहें थे । तब तक आसपास के लोगों द्रारा आग बुझाने की कोशिश की । लोगों द्वारा खबर करने पर स्थानीय समाजसेवी मशरक पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह भी पहुँचे ।