प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के तहत 23 जरूरतमंदो को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

छपरा : दिघवारा प्रखण्ड क्षेत्र के शितलपुर बाजार में 23 जरूरतमंदो को एसबीआई ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का स्वीकृति पत्र वितरित किया ।जिसमें 50-50 हजार रूपये सभी लाभुकों को मिलेंगे। मालूम हो कि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर बैंक में जरूरतमंदो के ऋण के लिए आवेदन जमा कराए गये थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कु सिंह, एसबीआई के लेखापाल दुर्गा प्रसाद केसरी,पूर्व नगर अध्यक्ष मोहनशंकर प्रसाद,पूर्व सदर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह समेत अन्य भी थे।