
हर बूथों पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस एवं प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के घरो पर किया जाएगा झंडा तोलन – राम दयाल शर्मा
छपरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों विधानसभा प्रभारियों की जूम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि भाजपा 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी। इस स्थापना दिवस को मंडल के हर बूथों पर मनाया जाएगा एवं प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर झंडा तोलन करेंगे। 14 अप्रैल से महामानव बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक मंडलों तथा बूथों एवं दलित बस्ती में भव्यता के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मनाएंगे। आज की बैठक में जिला के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार ,अनिल सिंह ,जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह , जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक निशांत राज ,जिला मंत्री गायत्री देवी चैतेन्द्र सिंह ,विरेंद्र पांडे रिविलगंज मंडल अध्यक्ष अनुरंजन कुमार छपरा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह सहित जिले के सारे मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ज़ूम बैठक से जुड़े।




Recent Comments