
मशरक पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह के द्वारा से पूर्वी पंचायत के बड़ी मुसहर टोली और हनुमानगंज गांव के दलित टोला वार्ड में डीडीटी का छिड़काव कराया गया।इतना ही नही सेवा की भावना ऐसी कि छिड़काव कर्मी की कमी से खुद से और एक मजदूर भी उन्होंने अपने पास से रखकर घर-घर जाकर छिड़काव करवाया।जिससे पंचायत के दो दलित टोला वार्ड में पूर्णतः छिड़काव हो चुका है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत के जितने दलित वार्ड है वहां पहले चरण में डीडीटी का छिड़काव वे करा रहें हैं। साथ ही सभी को जानकारी दी जा रही है कि साफ सफाई रखना जरूरी है पानी पीने और खाने के दौरान हाथ को साफ कर लें। और किसी को भी कोई आवश्यकता हो तो वे उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।




Recent Comments