मारपीट में आधे दर्जन से ज्यादा घायल ।

पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बुधवार की सुबह  दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई । मारपीट की इस घटना में दोनो पक्षो के आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए । एक पक्ष से घायल पवन कुमार ,विमल कुमार और चंदा देवी जबकि दूसरे पक्ष से घायल चंद्रमा शर्मा का इलाज पीएचसी पानापुर में किया गया । बताया जाता है कि मंगलवार की शाम साइकिल से धक्का लगने के बाद दोनों पक्षो में विवाद हुआ था जो बुधवार की सुबह हिंसक हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया एवं   घायल लोगो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर भेजवाया ।समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है वही स्थानीय जनप्रतिनिधि मामले को सुलझाने की पहल में जुटे हैं ।