पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के बैरागी भूमी गांव में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलज के दौरान मौत हो गई।मृत महिला बैरागी भूमी गांव निवासी अलाउद्दीन मियां की पत्नी गलू देवी बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वह अपने घर के बच्चे के साथ लखनपुर बाजार से सामान खरीदकर घर वापस लौट रही थी इसी बीच बाईक से धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।परिजन इलाज के लिए पटना ले गए जहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई।इस मामले को लेकर मृत महिला के पति अलाउद्दीन मियां ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उन्होने गांव के ही मुन्ना कुमार गिरि शिवनारायण गिरि सहित तीन लोगों पर शराब के नशे में धुत होकर जानबुझकर बाईक से धक्का मरकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।प्रभारी  थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।