घायल युवक पीएमसीएच पटना रेफर ।
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के बकवा गांव में शनिवार की अहले सुबह पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है ।घायल युवक योगेंद्र राय का 21 वर्षीय पुत्र राजू राय बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू राय अपने चचेरे भाई कृष्णा राय के साथ बथान में सोया हुआ था ।रात ढाई बजे के करीब कृष्णा राय शौच के लिए बाहर गया इसी दौरान अपराधियो ने राजू को सोये अवस्था मे गोली मारकर फरार हो गए ।परिजन इलाज के लिए उसे पीएचसी पानापुर लाये जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया ।मिली जानकारी के अनुसार घायल राजू को पटना रेफर किया जा चुका है ।सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं मशरक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुँचे एवं मामले की छानबीन की ।घायल युवक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव के ही संजय राय ,मालिक राय एवं रामसूरत राय को हिरासत में ले लिया। इस बीच मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद सैकड़ो ग्रामीण थाने पहुँच गये एवं हंगामा करने लगे ।ग्रामीणों का आरोप था कि परिजन इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसा रहे हैं । ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में दंगा निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया ।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल युवक के छपरा में दिए फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments