सड़क दुघर्टना में दो युवक की मौत

मशरक(सारण) चाँदकुदरिया सुंदर गांव के दो युवक की मौत सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर दिघवा गाँव के पास ट्रक की चपेट में आने से हो गई । मृतक मिथिलेश मांझी 22 वर्ष पिता राजू मांझी एवं सोनू मांझी 18 वर्ष पिता मनु मांझी एक बारात में शामिल होने बाइक से बैकुंठपुर के भगवानपुर गॉव जा रहे थे तभी दिघवा गांव के पास तेज गति ट्रक के अचानक रुकने से बाइक ट्रक से टकरा गई । मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।




Recent Comments