अपनी मांग को लेकर 15 अक्टूबर को रेल फैक्ट्री के गेट पर धरना देंगे भूमिदाता किसान
मढ़ौरा / सारण :
रेल डीजल इंजन कारखाना तालपुरैना मढ़ौरा में अपनी मांग को लेकर भूमिदाता किसान फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एक दिवसीय धरना देंगे I इसकी जानकारी देते हुए डीएलएफ किसान मजदुर संघ महासचिव हर्षवर्धन दीक्षित ने बताया कि किसान अपनी मांग को लेकर पूर्व से प्रर्यत्नशील रहे है I मांगों को लेकर रेल फैक्ट्री निर्माण कर रही अमेरिकी कंपनी जेई गंभीरता नहीं दिखा रही है I ऐसे में भूमिदाता किसान मजदुर संघ अपनी दो सूत्री मांग भूमिदाता किसान और उनके आश्रितों को स्थाई नौकड़ी और गैरमजरुआ मालिकान या अन्य बकाये मुवाबजा का भुगतान को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे I धरना प्रदर्शन 15 अक्टूबर को रेल फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सुबह के सात से शाम 5 बजे तक की बताई गई है I हर्षवर्धन दीक्षित ने बताया कि इसकी जानकारी रेल फैक्ट्री, जिला पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना को देते हुए सुचना दे दी गई है I
#साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर




Recent Comments