
तरैया/सारण
लगातार हो रहे बारिस एवं नेपाल द्वारा गंडक नदी में लगातार छोड़े गये पानी से किसानों के फसल जिसमें धान, मक्का एवं सब्जी की फसल बर्बाद हुआ है।जिसको लेकर संयुक्त निदेशक सारण प्रमंडल बिजेन्द्र चौधरी,जिला कृषि पदाधिकारी के.के.वर्मा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ठाकुर ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत जिसमें चंचलिया,माधोपुर,पचौरर,भटगाई नारायणपुर सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया।प्रखंड में बारिस एवं बाढ़ से हुए किसानों के फसल के हुए क्षति का सर्वेक्षण कराकर मुआवजा देने के लिए निरीक्षण किया गया।उक्त मौके पर कृषि समन्वयक सुनील कुमार द्विवेदी,मनोज कुमार तिवारी एवं कृषि सलाहकार सुमन कुमार सिंह,चितरंजन पाठक,छठनारायण प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments