तरैया/सारण
तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार,एस आई महेन्द्र पंडित एवं पुलिस बल के साथ पुलिस चेक पोस्ट पर लॉक डाउन में बेवजह बाइक चालको के आने-जाने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिसमें बिना हेलमेट,लाइसेंस एवं इन्सुरेंस के तीस बाइक को जप्त किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान में बाइक व उसके सवार की तलाशी के साथ बाइक के कागजात की जांच की गई।जिसमें तीस बाइक जप्त की गई।इन बाइक चालको से जुर्माना उसूल कर छोड़ा जाएगा।वही पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस को देखकर कई बाइक चालक दूर से ही रास्ता बदल लिया।




Recent Comments